आजम खान पर हुई कार्यवाही पर अखिलेश यादव बोले- सपा नेताओं के साथ दुश्मनों सा बर्ताव 

178
Akhilesh yadav
Akhilesh yadav

 पिछले दिनों सपा नेता आजम खान को सजा और उनकी विधायकी रद्द कर देने की कार्यवाही पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है । उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार गलत रास्ता अपनाकर अपने विपक्षी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा  सत्ता में आयी है तब से वह समाजवादी नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। आजम खान पर हुई कार्यवाही इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं। इसलिए उनकी राजनीति में मौजूदगी भाजपा की आँखो में चुभती रही है। भाजपा का आजम खान के प्रति ऐसा रवैया उनकी दुश्मनी की भावना को दर्शाता है।भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के खिलाफ कार्य कर रही है। वह विपक्षियों को आवाज को दबा देना चाहती है जो लोकतंत्र  प्रणाली में पूरी तरह अवैध है।