एयरटेल ने भारत में अपने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ में बदलाव किए हैं। नए टैरिफ 26 नवंबर से लागू होंगे। प्रीपेड पैक की कीमतों में कम से कम 20 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है, जबकि कुछ पैक की कीमत 501 रुपये तक बढ़ गई है। एयरटेल का कहना है कि कीमतों में ये वृद्धि पूंजी पर उचित रिटर्न को सक्षम करने के लिए की गई है। इससे पहले, Airtel ने यह सुनिश्चित किया था कि प्रति यूज़र औसत राजस्व (ARPU) 200 रुपये पर होना चाहिए, जो अब 300 रुपये है।
सबसे प्रीमियम 2,498 रुपये का एयरटेल कॉम्बो प्रीपेड प्लान अब 2,999 रुपये का हो गया है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है और 2GB डेली डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स देता है। इसी प्रकार 1,498 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत अब 1,799 रुपये है। यह प्लान वैधता अवधि के दौरान कुल 24GB डेटा देता है। इसके साथ ही, 698 रुपये के Airtel प्रीपेड प्लान की कीमत अब 839 रुपये हो गई है। यह प्लान भी 2,999 रुपये प्लान के समान लाभ प्रदान करता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Airtel ने 598 रुपये के प्रीपेड पैक की कीमत 719 रुपये कर दी है, जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और हर दिन 1.5GB डेटा मुहैया कराता है। इसी प्रकार 449 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 549 रुपये में मिलेगा। 399 रुपये के एयरटेल प्रीपेड पैक की कीमत 479 रुपये हो गई है, जो 719 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट्स देता है, लेकिन इसकी वैधता 56 दिनों की है। नए टैरिफ 26 नवंबर से Airtel.in पर लागू होंगे। टैरिफ में सभी बदलाव नीचे दी गई लिस्ट में देखे जा सकते हैं:
वर्तमान कीमत (रुपये ) | नई कीमत (रुपये) | वैधता | फायदे |
79 | 99 | 28 दिन | 99 रुपये का 50 प्रतिशत ज्यादा टॉक टाइम, 200MB डेटा. 1 पैसा प्रति सेकंड कॉल चार्ज |
149 | 179 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेटा |
219 | 265 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 1GB डेली डेटा |
249 | 299 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 1.5GB डेली डेटा |
298 | 359 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा |
379 | 455 | 84 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 6GB डेटा |
449 | 549 | 56 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा |
598 | 719 | 84 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 1.5GB डेली डेटा |
698 | 839 | 84 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा |
1498 | 1799 | 365 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 24GB डेटा |
2498 | 2999 | 365 दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा |
48 (डेटा पैक) | 58 (डेटा पैक) | NA | 3GB डेटा |
98 (डेटा पैक) | 118 (डेटा पैक) | NA | 12GB डेटा |
251 (डेटा पैक) | 301 (डेटा पैक) | NA | 50GB डेटा |