राहुल गाँधी ने पैंगोंग झील चीन द्वारा एक और पुल बनाए जाने पर साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा ‘पीएम को करनी चाहिए देश की सुरक्षा’

159
Rahul gandhi
rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा चीन पैंगोंग पर पहला पुल बनाता है। भारत सरकार कहती है, ‘हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’ अब चीन पैंगोंग पर दूसरा पुल बनाता है। भारत सरकार फिर कहती है, ‘हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, “भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। एक डरपोक और कायराना प्रतिक्रिया से काम नहीं चलेगा। पीएम को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।”

आपको बता दे दो दिनों से मीडिया रिपोर्ट में ये आ रहा है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील पर एक दोस्सरा पुल बना रहा है। एक्सपर्ट्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारतीय और चीनी आर्मी के बीच जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है।