कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए खुशखबरी – फिल्म ‘आशिकी 3’ में आ सकते है नजर

2176
KARTIK ARYAN

कार्तिक आर्यन हिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘आशिकी 3’ का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि ‘आशिकी’ और ‘आशिकी 2’ ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं और अब ‘आशिकी 3’ की तैयारी शुरू कर दी गई है।

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अभी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है। आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। आशिकी 3 को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं- ‘आशिकी एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा’।

अनुराग बसु ने भी आशिकी 3 को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आशिकी और आशिकी 2 के लिए फैंस की जो भावनाएं थीं वह आज भी दिलों में बनी हुई हैं। कार्तिक आर्यन के साथ ये मेरा पहला प्रोजेक्ट होगा, जिन्हें अपने काम के प्रति समर्पंण, कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है।