अभिनेता अर्जुन रामपाल ने की ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाक़ात

184
arjun rampal met odisha cm

एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी रोल मॉडल हैं। अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल नेगेटिव करैक्टर के लुक में हैं। इस फिल्म में वह कंगना रणौत के साथ नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक से एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनको सम्मानित भी किया।

सीएम नवीन पटनायक ने अर्जुन रामपाल से मुलाकात के बाद तस्वीरें ट्विटर के जरिए शेयर भी की। उन्होंने लिखा- अभिनेता अर्जुन रामपाल से मिलकर खुशी हुई। ये महिला व्यापार मेला 2022 में हिस्सा लेने के लिए भुवनेश्वर में थे।

https://twitter.com/Naveen_Odisha/status/1523268755912261632?s=20&t=x3hStou5qzCj2XE9s2MAvA

एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा- सीएम पटनायक जी से भुवनेश्वर में मिलना आज सम्मान का विषय था। उन्होंने आगे लिखा- सर, आपने जिस तरह से ओडिशा को एक आश्रित से एक आत्मनिर्भर, टिकाऊ और प्रदूषण मुक्त राज्य में बदल दिया है, वह एक प्रेरणा है। आपको और ओडिशा के लोगों को और अधिक पॉवर मिले। जय हिंद!