आप सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा- सिद्धू की ताजपोशी में किसानों का हुआ अपमान

314

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के जश्न में आंदोलन कर रहे किसानों का अपमान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सिद्धू की ताजपोशी के जश्न में कांग्रेस सांसद संसद से गैरहाजिर रहे, जबकि इस दौरान किसानों ने सभी विपक्षी दलों ने अनुरोध किया था कि सभी सांसद सदन में रहें और कृषि कानूनों का विरोध करें। मान ने कहा कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने अब तक चार बार संसद की कार्यवाही रोकने के लिए अनुरोध किया है, लेकिन हर बार उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। लेकिन कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि अगर वह किसानों के समर्थन में जनता के सामने नहीं आते हैं तो इससे उनकी लड़ाई कमजोर पड़ेगी।        

भगवंत मान ने कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान संघर्ष के लिए मजबूर हैं, वहीं कांग्रेसी ताजपोशी के जश्न में डूबी हुई है। ऐसे हालात में जश्न शोभा नहीं देते।