MCD उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, मनीष बोले- 2022 में होगा BJP का सफाया

202

दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई। फाइनल नतीजों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है। मंगलोपुरी, शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आप कैंडिडेट की जीत हुई है। वहीं चौहान बांगर वॉर्ड में कांग्रेस उम्मीदवार को सफलता मिली है। 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट बीजेपी के पास थी।

एमसीडी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर अपना विश्वास जताया है। वे बीजेपी से तंग आ चुके हैं और यह चुनाव उसी का संकेत है। 2022 में दिल्ली नगर निगम के चुनावों में भाजपा का सफाया होगा।