भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन..

224
mp
mp

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन फानन मे उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।

भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया

दरअसल जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे। ऐसी खबर है कि भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद के निधन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। सभी ने ट्वीट करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।