Happy New Year 2023: प्रधानमंत्री मोदी समेत राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दी नए साल की बधाई

238
PM MODI

नए साल का आगाज होते ही लोग जश्न में डूब गए हैं। बीती रात लोगों ने पार्टी कर नए साल का जश्न मनाया और संगीत की धुन पर नाचते दिखे। अब नए साल के पहले दिन लोग आज सबसे पहले मंदिर में पूजा करते दिखे। लोग नए साल की शुरुआत अपने करीबियों को शुभकामनाएं देकर करते हैं, इस बीच पीएम मोदी ने भी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी और उनके सफल और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी लोगों को नए साल की बधाई दी।