Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कोहरे ने दी दस्तक – उत्तर भारत में शुरू हुई ठंड की आहट

156
Weather Update Today

मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड की आहट हो गई मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दस्तक दे दी है। साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट के आसार है।

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.