Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

406
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार को उन्होंने चित्रदुर्ग के बोमागोंडानाहल्ली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च की शुरुआत की। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल रहे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल की यह यात्रा अब तक 925 किलोमीटर आगे आ चुकी है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चित्रदुर्ग जिले में पानी की टंकी पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।