नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी कि तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

389
Bidhya Bhandari admitted to hospital

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 61 वर्षीय राष्ट्रपति को सर्दी जैसे लक्षण और बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस खबर की पुष्टि राष्ट्रपति के सचिव भेश राज अधिकारी ने की है।

आपको बता दे कि हिमालयी देश की पहली महिला राष्ट्रपति भंडारी पहली बार 2015 में इस पद के लिए चुनी गई थीं, 2018 में दूसरे कार्यकाल के बाद अब उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल की शुरुआत में समाप्त हो जायेगा।