भाजपा ने बंगाल में सीएम ममता के खिलाफ छेड़ा नाबन्न अभियान, पुलिस-कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

1175
BJP Vs TMC
BJP Vs TMC

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नाबन्न अभियान के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर मार-पिटाई देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में बीजेपी के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

आपको बता दे बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। खबर है कि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी कैडर की तरह बर्ताव कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सचिवालय तक मार्च के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी।

मंगलवार को जारी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बीजेपी नेता और विधायक शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया गया है। खबर है कि इन नेताओं को लालबजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।