रैपर हनी सिंह का उनकी पत्नी से हुआ तलाक, एलिमनी में देनी पड़ी एक करोड़ की रकम

208
honey singh divorce
honey singh divorce

रैपर और पॉप गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। पिछले साल शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध का आरोप लगाया था। उन्होंने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को समझौते के रूप में एक करोड़ रुपये देने पड़े हैं। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट के जज विनोद कुमार ने फैसला सुनाया। हनी सिंह ने एलिमनी राशि के रूप में एक करोड़ का चेक सील्ड लिफाफा शालिनी को सौंप दिया।

गौरतलब है कि शालिनी ने घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 करोड़ का गुजारा भत्ता मांगा था। अब एक करोड़ में उनके बीच समझौता हो गया। हनी सिंह और शालिनी ने साल 2011 में शादी की थी। अब वो आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं।