श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की हुई वतन वापसी, दो महीने बाद लौटे स्वदेश

285
Gotabaya Rajapaksa
Gotabaya Rajapaksa

शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने वतन वापसी कर ली है। वे थाईलैंड देश से वापस अपने राष्ट्र लौट आए। अब तक के सबसे आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे श्रीलंका के देशवासियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर दिया था और पूर्व राष्ट्रपति के घर पर धावा बोल दिया था। इसी कारण गोतबाया राजपक्षे देश को छोड़ने पर मजबूर हो गए थे। हालांकि दो महीने के बाद वे स्वदेश लौट चुके हैं। राजपक्षे भारी सुरक्षा वाले काफिले में एयरपोर्ट से अपने आवास चले गए।

आपको बता दे श्रीलंका में जबर्दस्त आर्थिक व राजनीतिक संकट में भड़के विद्रोह के बीच पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे जुलाई में देश छोड़ कर भागने को मजबूर हुए थे। देश में ऐतिहासिक आर्थिक संकट और इसके कारण पैदा हुए राजनीतिक संकट व अशांति के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया था।