भाजपा से चल रही नोकझोक को नितिन गडकरी ने बताया मीडिया की करतूत, कहा- ‘मेरे बयानों को गलत तरीके से ना करे पेश’

292
nitin gadkari
nitin gadkari

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उनके बयानों को गलत तरीके से पेश करने के लिए विरोधियों पर निशाना साधा है। पिछले कुछ दिनों में चले इस अभियान को उन्होंने मनगढ़ंत बताया है।

नितिन गडकरी ने गुरुवार ट्वीट करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए नापाक और मनगढ़ंत अभियान चलाया जा रहा है। गडकरी को पिछले सप्ताह भाजपा संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया था। इसके बाद उनके कुछ बयानों को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। यह जताया जा रहा था कि उनकी सरकार व पार्टी से अनबन चल रही है। इन सब अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया।