उत्तर प्रदेश: बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी

535
UP BJP President Bhupendra chaudhary
UP BJP President Bhupendra chaudhary

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति को ध्यान में रखते हुए यूपी भाजपा के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यह पद प्रदान किया गया है।

54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था।

चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चौधरी को नियुक्त करने से लोकसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन से संभावित नुकसान को कम किया जा सकेगा। वहीं, लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पश्चिम से पूर्वांचल तक ओबीसी वोट बैंक में अच्छा संदेश जाएगा।