बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान हाल ही में निर्देशक करण जोहर के टॉक शो में नज़र आयी थी। दोनों ने शो में एक- दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर किया था। दोनों एक्ट्रेस साथ में वेकेशन, योगा क्लासेस से लेकर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होती हैं।शो पर दोनों ने अपनी निजी और लाइफ पर खुलकर चर्चा की थी। फैंस ने दोनों की जोड़ी को साथ में बेहद पसंद किया था। अब ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस साथ में बैठी नजर आ रही हैं। जाह्नवी जहां लेवेंडर क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। वहीं, सारा पिंक कलर के स्वेटर टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों अभिनेत्रियां डरी, सहमी और परेशान होने वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं।