लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स ने एडमिट करने से किया इनकार, वापस रांची लौटेंगे राजद प्रमुख

449
Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav

राजद प्रमुख लालू यादव को दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से इनकार कर दिया है। उन्हें किडनी की तकलीफ के चलते मंगलवार को दिल्ली लाया गया था।

चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को अब पुन: रांची के रिम्स ले जाया जाएग। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने उनके शरीर में वह समस्या नहीं पाई है, जिसे बताकर उन्हें दिल्ली लाया गया था। राजद प्रमुख को दिल्ली एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।