रतन टाटा ने सादगी से मनाया अपना 84वा जन्मदिन, युवा साथी शांतनु के साथ काटा कपकेक

359
ratan tata birthday celebration
ratan tata birthday celebration

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति में गिने जाते है. उन्हें दुनिया बड़े सादगी से जीवन जीने वाल़े इंसान के रूप में देखती है. इसका प्रमाण दुनिया को उनके जन्मदिन में एक विडियो के माध्यम से देखने को मिला.

रतन टाटा 28 दिसंबर को 84 साल के हो गए हैं। उनके मौजूदा बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। वीडियो में रतन टाटा बेहद सादगी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वीडियो में उनके साथ यंग बिजनेसमैन शांतनु नायडू भी हैं। गौरतलब हो की शांतनु ने तीन साल पहले टाटा समूह में खुद रतन टाटा द्वारा ध्यान दिए जाने के बाद नौकरी अर्जित की थी। तब से, शांतनु का टाटा संस के मानद चेयरमैन के प्रति लगाव काफी स्पष्ट है।

30 सेकेंड के इस वीडियो में रतन टाटा शांतनु नायडू के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वे कपकेक पर लगी सिंगल कैंडल को फूंक रहे हैं। इसका वे वीडियो भी बना रहे हैं। पास बैठे शांतनु ताली बजाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बाद में शांतनु उठकर रतन टाटा के कंधे और पीठ पर प्यार से हाथ फेरते हैं। फिर उन्हें कपकेक से छोटी सी बाइट खिलाते हैं। इस वीडियो पर रतन टाटा के लिए शुभकामनाएं का तांता लग गया है। साथ ही लोग उनके इस सादगी से भरे सेलिब्रेशन की तारीफ कर रहे हैं।