महाराष्ट्र में तबाही के बाद गुजरात से टकराया चक्रवात ‘तौकते’, दो दिन तांडव मचाने के बाद कमजोर पड़ा तूफ़ान, अब तक 18 लोगों की ली जान

557
Cyclone Jawad

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात के तट पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक तौकते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। 

दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान टाक्टे अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है। इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमा से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इस दौरान गुजरात से 60 किलमीटर पर दीव में लैंडफॉल हुआ, तट से टकराने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

अब तक हुई कुल 18 मौतें

सोमवार को महाराष्ट्र के कोंकण में छह लोगों की मौत हुई। इसमें रायगढ़ में तीन, सिंधुदुर्ग में एक और नवी मुंबई में दो लोग मारे गए। इसके अलावा कर्नाटक में आठ लोगों की मौत हुई। वहीं रविवार को ताउते से चार लोगों की जान गई थी। इस तरह महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में अब तक 18 मौते हुई। कर्नाटक में अब तक 333 घरों, 644 खंभों, 147 ट्रांसफार्मरों, 57 किलोमीटर सड़क, 57 जालों और 104 नावों को नुकसान पहुंचा है।