Khatron Ke Khiladi 11: शो का हुआ पहला एलिमिनेशन, बाहर हुआ ‘बिग बॉस’ का ये एक्स कंटेस्टेंटस

440

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा लेने के लिए इस वक्त कंटेस्टेंट केपटाउन शहर में हैं। स्टंट बेस्ड इस रियलिटी शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हो रही है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट वहां से कई तस्वीरें पोस्ट करते नजर आए। इस बीच एलिमिनेशन से जुड़ी एक खबर आई है।

कौन हुआ बाहर?
जी हां, ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का पहला एलिमिनेशन हो गया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को सूत्रों ने बताया कि विशाल आदित्य सिंह बाहर हो गए हैं। पहले टास्क के बाद विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन सबसे आखिर में रहने वाले तीन खिलाड़ी थे। इन तीनों में विशाल एलिमिनेट हो गए हैं।

‘बिग बॉस’ से हुए थे मशहूर
विशाल ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे। शो में वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा के साथ विवादों की वजह से चर्चा में रहे थे। मधुरिमा ने पैन से उनकी पिटाई कर दी थी।

अब इन कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला
विशाल के बाहर होने के बाद अब शो में श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल और वरुण सूद बचे हैं।

तय समय से पहले होगा खत्म?
एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने अपनी प्लानिंग बदल दी है और तय समय से जल्दी ही इसकी शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। पहले पूरी का 22 जून को भारत लौटने का शेड्यूल था। पूरे कास्ट और क्रू की वापसी की टिकट एडवांस में ही बुक कर ली गई थी और शो के स्टंट उसी अनुसार प्लान किए गए थे।
शो के सूत्रों ने जानकारी दी कि दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पहले की योजना में बदलाव किया गया है और पूरे क्रू को जल्द से जल्द भारत वापस आने के लिए कह दिया गया है।