1964 ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन।

212
olympic medalist charanjit singh
olympic medalist charanjit singh

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का गुरुवार सुबह पांच बजे निधन हो गया। वे 92 साल के थे। ऊना में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। चरणजीत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चरणजीत के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। चरणजीत अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। आज शाम चार बजे ऊना के स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

इसके अलावा भी चरणजीत को राज्यस्तरीय और अन्य सम्मान मिले। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर भी रहे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।