रिहाना के ट्वीट पर लता मंगेशकर बोली – भारत गौरवशाली राष्ट्र है, हम खुद सुलझा सकते हैं अपनी समस्याएं

553
lata mangeshkar
lata mangeshkar

किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के एक ट्वीट के बाद पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच गई। कई हस्तियों ने उनका समर्थन किया तो किसी ने आपत्ति जताई। अब इस कड़ी्ट में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम भी जुड़ गया है। अक्षय कुमार, अजय देवगन और करण जौहर सहित तमाम सेलेब्स द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद अब लता मंगेशकर ने भी लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने का आह्वान किया है।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘भारत एक गौरवशाली राष्ट्र है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं। एक गर्वित भारतीय के रूप में, मुझे पूर्ण विश्वास है, कि कोई भी समस्या या समस्या जो एक देश के रूप में हमारे सामने है; हम अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। जय हिन्द।”

लता मंगेशकर से पहले अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन एवं करण जौहर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने का आह्वान किया।

इन हस्तियों ने किसानों के विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन

वहीं, अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, गायक जे सीन, डॉ जियस, पूर्व वयस्क फिल्मों के कलाकार मिया खलीफा, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।

रिहान के ट्वीट से मची हलचल

रिहाना पहली अंतरराष्ट्रीय हस्ती थी, जिन्होंने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया था और दिल्ली की सीमा पर धरने के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने की आलोचना की थी। रिहाना (32) के ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। रिहाना ने एक खबर साझा की थी, जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।