यूके से जालंधर आई महिला हुई कोरोना पॉजिटिव, कोविड-19 के दूसरे स्ट्रेन की संभावना

398

यूके से आई महिला को कोरोना होने के बाद सेहत विभाग सकते में है। मरीज में कोरोना के दूसरे स्ट्रेन की संभावना को लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों को सिविल अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती कर लिया है। संदिग्ध मरीजों की जांच चल रही है। हालांकि सेहत विभाग यूके से आई महिला और उसके संपर्क में आने वाले परिजनों की सेहत सामान्य बता रहे हैं।

महितपुर के निकटवर्ती गांव की रहने वाली 67 साल महिला पिछले महीने 8 तारीख को यूके से स्वदेश लौटी थी। एक माह बाद निजी अस्पताल में दाखिल होने के बाद कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई। उधर, कोरोना के नए मरीजों व इससे मरने वालों की रफ्तार कम होने से लोग राहत की सांस लेने लगे है। सप्ताह के पहले दिन कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। हुई। कोरोना ने 16 लोगों को गिरफ्त में लिया और इनमें कोई भी बच्चा शामिल नहीं है। 26 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे।