माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘साजन ‘ के पूरे हुए 29 साल, एक्ट्रेस ने संजय दत्त और सलमान खान संग शेयर की फोटो

988

देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी सिर्फ एक मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देती थी। माधुरी दीक्षित ने लंबे वक्त तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है और आज भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल धड़काने में उन्हें महारथ हासिल है। हाल ही में अदाकारा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म साजन (Saajan) की एक फोटो शेयर करते हुए ये खुलासा किया है कि आखिर 29 साल पहले उन्होंने ये फिल्म क्यों साइन की थी।

‘धक धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘साजन को 29 साल पूरे हो गए… इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने झट से ये फिल्म करने का मन बना लिया था। इस फिल्म की स्टोरी रोमांटिक थी। डॉयलॉग्स बेहद काव्यात्मक थे और फिल्म का संगीत लाजवाब था।’ इसी के साथ माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के एक सीन को शेयर किया हैं जिसमें वो संजय दत्त और सलमान खान के साथ दिखाई दे रही है। इस फोटो को आप नीचे देख सकते हैं।

माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान स्टारर ये फिल्म अपने जमाने की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म के गाने इतने जबरदस्त थे कि आज तक लोगों की जुबां पर पर रहते है। फिल्म में माधुरी दीक्षित की मुस्कुराहट करोड़ों लोगों का दिल जीत ले गई थी। साथ ही उनकी एक्टिंग, डांस सभी कुछ बेहद पसंद किया गया था। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म को निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। बाद में लॉरेंस डिसूज और माधुरी दीक्षित ने फिल्म आरजू में भी काम किया था जिसमें माधुरी के अपोजिट लीड स्टार अक्षय कुमार थे। हालांकि ये फिल्म वैसा कमाल नहीं दिखा पाई थी जैसी की उम्मीदें थी।