देश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है, शुक्रवार को स्वस्थ मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार भारत में 24 घंटे में 2841 नए केस दर्ज किये गए है। इस दौरान 9 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गवाई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी एक्टिव केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 54 लोगों की मौत हो गई थी।
पिछले 24 घंटे में 3294 लोग कोरोना से उबर गए। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए है।