देश में चौबीस घंटो में सामने आये 20,279 नए केस, 36 लोगो की मौत

1287
Corona Update

भारत में लगातार कोरोना की नई लहर का खतरा बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक, देश में 24 घंटो में 20,279 नए केस मिले है जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 1,52,200 पहुंच चुकी है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.29 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.35 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आकड़ो के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में 18,143 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,32,10,522 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.45 प्रतिशत है। अब तक 87.25 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,83,657 जांच की गई।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 201.99 करोड़ (92.94 करोड़ दूसरी डोज और 7.18 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 28,83,489 टीके लगाए गए।