कंगना रनौत मुंबई के लिए हुईं रवाना, Y कैटेगरी सुरक्षा के साथ पहुंची एयरपोर्ट

536

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने विवादों के चलते काफी चर्चा में है। आज एक्ट्रेस मुंबई पहुंचे वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कंगना का कोरोना टेस्ट फेल गया है जिसके चलते मुंबई उनका आना मुश्किल लग रहा है। लेकिन अब खबर है कि कंगना (Kangana Ranaut) ने अपना दूसरा कोरोना टेस्ट करवाया था जो नेगेटिव आया है, जिसके बाद एक्ट्रेस का मुंबई आना का रास्ता साफ हो गया है। इस बात की जानकारी मंडी सीएमओ डॉ देवेंद्र शर्मा ने की है।

इसी बीच खबर है कि कंगना (Kangana Ranaut) अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। मुंबई आने के क्रम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोठी इलाके में एक मंदिर में कंगना ने पूचा-अर्चना की। कंगना मंडी से चंडीगढ़ के रास्ते में हैं। एक्ट्रेस मण्डी से चंडीगढ़ बॉय रोड ट्रेवल कर रही है। एक्ट्रेस चंडीगढ़ से मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट पकडेंगी। कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ से मुंबई की फ्लाइट दोपहर 12 :15 बजे की है। यानी 3 से 4 बजे के बीच में एक्ट्रेस मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई पहुंचने के बाद कंगना (Kangana Ranaut) को वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

आपको बता दें कि बीते दिनों कंगना (Kangana) ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस का शिवसेना नेता संजय राउत के साथ भी उनका सीधा वाद-विवाद चल रहा है। ऐसे में संजय राउत (Sanjay Raut) ने कंगना (Kangana) को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। इस पर कंगना (Kangana) ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था और कहा था कि वो 9 सितंबर यानी आज मुंबई आएंगी। एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और उन्होंने ऐलान किया था कि जिसमें हिम्मत है वो उन्हें रोककर दिखाए। बीते कुछ दिनों के विवाद को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई पहुंचते ही कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया था। उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। यदि आज 9 सितंबर को जब कंगना (Kangana Ranaut) मुंबई पहुंचेंगी तो उन्हें वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी।

मुंबई के लिए रवाना होने से पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक ट्वीट किया-‘रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी, ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।’