स्मृति ईरानी का तृणमूल सरकार पर निशाना कहा – ममता बनर्जी ने दुष्कर्म को भी बना दिया है राजनीतिक हथियार

618
SMRITI IRANI

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में दुष्कर्म को भी राजनीतिक हथियार बना दिया है।

स्मृति ने कहा कि आज बंगाल में यदि आठ चरणों में मतदान हो रहे हैं, तो इसका मुख्य कारण बंगाल की राजनीतिक हिंसा है, जिसमें विरोधी दल के नेताओं को बलि दी जा रही है।

कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने कहा, ‘ममता बनर्जी ने अपराध व दुष्कर्म को भी एक पोलिटिकल इंस्ट्रूमेंट (राजनीतिक हथियार) बना दिया है। पंचायत चुनाव में जिसने भी आवाज उठाई, उसकी आवाज दबा दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के साथ दुष्कर्म किए गए थे। हमारे 130 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मार दिया गया है।

स्मृति ने कहा कि तृणमूल नेता बोल रहे हैं कि खेला करेंगे। लेकिन अब असली परिवर्तन होगा। दो मई के बाद भाजपा की सरकार बनने पर एक-एक टीएमसी के गुंडों को जेल में भेजेंगे।