Weather Updates: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली से पंजाब तक गिरा पारा, जानें मौसम का ताजा हाल

    367

    उत्तर भारत बीते एक-दो दिनों से बर्फीली हवाओं के आगोश में है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश बिहार समेत मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में घना कोहरा भी लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। आज पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और घना कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में आज तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। कई जगहों पर धूप के लोगो को दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव (आग) का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही शीत लहर चलती रहेगी।

    मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत लहरर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज की तरह ही कल सुबह भी कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में मिनिमम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है।

    आइएमडी की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मानें तो अभी इस ठंड से लोगों को अगले 2 दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। उधर दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।