Weather update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, अगले 2-3 दिन चलेगी शीत लहर, कोहरे के कारण 10 ट्रेनें लेट

    375

    पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। सर्द हवाएं, कोहरे और कड़ाके की ठंड से इस वक्त पूरा उत्तर भारत जूझ रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा  सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को रोज के कार्य करने में भी दिक्कत हो रही है। घने कोहरे की वजह से विजबलिटी भी कम दर्ज हो रही है। जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। शनिवार सुबह भी कम विजिबिलटी के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जनवरी के जाते-जाते भी ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है। 

    कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, आज यानी 30 जनवरी,  2021 को सुबह के समय कोहरे की वजह से कम से कम 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।