Weather Update: नए साल पर उत्तर भारत में घना कोहरा, दिल्ली में 2 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, चुरू में -0.2 डिग्री तापमान दर्ज

    357

    साल 2021 की शुरुआत में ही लोगों को ठंड ने परेशान किया। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। उधर, राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जनवरी तक राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.1 दर्ज किया गया यानी कल तक अभी दिल्लवासियों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। वहीं दिल्ली में भले ही ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार की सुबह ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच रहा। दिल्ली में एयर AQI 332 रहा।

    हरियाण के हिसार में आज न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया है जबकि राजस्थान के चुरू में माइन्स 0.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

    मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उत्तर भारत के इन राज्यों में घना कोहर दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।