Weather update: कोहरे से ढका उत्तर भारत, दिल्ली समेत, यूपी, बिहार, हरियाणा को नहीं मिल रही शीतलहर से निजात, ट्रेनों पर भी बड़ा असर

    323

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह-शाम के कोहरे से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित ज्यादातर राज्यों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी दर्ज किया गया है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई है। बढ़ते कोहरे के चलते दिल्ली में 26 ट्रेन आज देरी से चली।

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा दर्ज किया गया है। कश्मीरी गेट और मंजनू के टीला पर भी विजबिलिटी कम दर्ज की गई।

    सुबह आठ बजे तक दिल्ली में स्थित पालम और सफदरजंग में 9.7 तापमान दिर्ज किया है। वहीं सुबह 5.30 तक यह तापमान ज्यादा था। यहां पर सुबह के वक्त 10 डिग्री तापमान था। यानी सुबह आठ बजे तक यहां पर ठंड बढ़ी है।

    देश में पड़ रहे घने कोहरे के चलते विजिबलटी भी कम दर्ज की गई है। सुबह 5.30 तक चंडीगढ़, बरेली और गोरखपुर में -25 तक विजबिलीट रही। वहीं अमृतसर, अंबाला, गंगानगर, ग्वालियर, बहराइच, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, गुवाहाटी, तेजपुर, अगरतला और सिलचर में -50 विजिबलटी रही।