Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, कई स्थानों पर छाया घना कोहरा

    367
    Weather Update Today

    उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज देश के कई हिस्सों में कोहरे में कमी देखने को मिली लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज ठंड से थोड़ी राहत है। राजधानी दिल्ली में ठंड फिर से बढ़ गई है। रविवार को पारा सामान्‍य से एक डिग्री कम (5.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। रात घना कोहरा था मगर सुबह नौ बजे तक कोहरे से थोड़ी राहत मिली। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। शनिवार को दिल्‍ली में विजिबिलिटी ‘जीरो’ हो गई थी। दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को 50 से ज्‍यादा उड़ानों में देरी हुई थी। दिल्‍ली की हवा अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। एनसीआर की बात करें तो नोएडा में ठंड और कोहरे की डबल मार देखने को मिली। न्‍यूनतम पारा 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया जबकि कोहरा भी बेहद घना रहा। गाजियाबाद का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। गुड़गांव में कोहरे का उतना असर तो नहीं रहा मगर पारा 8 डिग्री के आसपास रहा।

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर के ऊपर निचली हवाओं के कारण दृश्यता सीमा शून्य रही। 17 जनवरी की सुबह भी कोहरे की ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है लेकिन 18 जनवरी से दृश्यता में सुधार होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बेहद घना कोहरा है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में हल्‍के से घना कोहरा है। गंगानगर, रीवा, बरेली और आगरा में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई। पटियाला, नारनौल, मेरठ और अगरतला में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इसके अलावा हिसार, चंडीगढ़, अंबाला, चुरू, बहराइच, डाल्‍टनगंज, गया, कूच बिहार, तेजपुर और डिब्रूगढ़ में 200 मीटर विजिबिलिटी है।