दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बर्फीली हवाओं का कहर जारी, कोहरा बना मुसीबत, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

    389

    घने कोहरा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत परेशान है। पिछले दिनों से लगातार सुबह-शाम के वक्त हरियाणा, यूपी, दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इस घने कोहरे के चलते लोगों के कार्य करने में भी दिक्कतों हो रही है। पहले ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने कई शहरों का पारा गिरा दिया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बर्फली हवाएं कहर ढा रही हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में पर्यटक एक भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने भी पहुंच रहा।

    बढ़ रही ठंड से कई राज्यों का न्यूनतम पारा भी गिर रहा है। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है। यही नहीं कोहरा, हिमपात और शीतलहर के बीच देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। बारिश का पूर्वानुमान यूपी के मेरठ, और झारखंड के धनबाद सहित कई जगह पर लगाया गया है।