उत्तराखंडः आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शाम पांच बजे 11 मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ, ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम

    549

    मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के गठन की कवायद में जुट गए हैं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर विचार कर सकते हैं। तीरथ सिंह रावत पूरा मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी में हैं। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। शुक्रवार को शाम पांच बजे मंत्री शपथ लेंगे।

    चार ठाकुर, चार ब्राह्मण के अलावा एक महिला और एक दलित चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक देहरादून पहुंच गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों ने अंतिम समय में अपनी ताकत झोंकी।

    नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल , बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट , खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद, डीडीहाट विधायक से विशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

    भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। जब हमें दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) से नाम प्राप्त हो जाएंगे तो वह आज दोपहर बाद शपथ ले लेंगे। संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा कर रहा है। वे हमें वे नाम भेजेंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 11 मंत्री शपथ लेंगे।