टोक्यो पैरालंपिक में छाए भारतीय एथलीट्स – अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, योगेश-देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य

    614

    टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया  है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।

    अविन लेखरा ने जीता गोल्ड

    टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है।  उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता।