Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम मेडल से चूकी, पीएम मोदी बोले- ‘न्यू इंडिया की इस टीम पर गर्व है’

    376

    भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में नाकाम रही लेकिन उसने अपने खेल से करोड़ों भारतीय का दिल जीत लिया है। रानी रामपाल की टीम ने वह कर दिखाया है जो इससे पहले ओलंपिक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम ओलंपिक इतिहास में पहली बार चौथे स्थान पर रही। उसने क्वार्टरफाइनल में ओलंपिक में तीन गोल्ड जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। सेमीफाइनल में चार बार की ओलंपिक मेडलिस्ट अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी और आज ब्रिटेन से भी आखिरी सेकेंड तक लड़ती रही। 

    भारतीय टीम की हार में भी एक जीत है और सुनहरे भविष्य की आस है। यही कारण है कि पदक से चूकने के बावजूद देश उनपर गर्वान्वित है और उनकी हौसलाफजाई कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा, ‘हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।