Tokyo Olympics Day 13: हॉकी में ‘भारतीय शेरों’ ने रचा इतिहास जीता कांस्य, रेसलिंग में विनेश फोगाट और अंशु मलिक को मिली हार – रवि से गोल्ड की उम्मीद

401

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। रेसलिंग में रवि दहिया भारत को आज गोल्ड दिला सकते हैं। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में पहुंच गए हैं और दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट से उनका मुकाबला शुरू होना है। अगर रवि जीतते हैं तो उन्हें गोल्ड मिलेगा और अगर हारते हैं तो सिल्वर मेडल। वह रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव के खिलाफ मैट पर होंगे। उनके अलावा दीपक पूनिया भी अपने ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे। महिला वर्ग में विनेश फोगाट को फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग में बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। विनेश के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। बेलारूस की पहलवान वानेसा अगर फाइनल में पहुंचती हैं तो विनेश को रेपेचेज में खेलने का मौका मिलेगा। अंशु मलिक भी फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई हैं। भारत एथलेटिक्स में भी अपनी चुनौती पेश करेगा।

LIVE UPDATES:

11: 28 AM:भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक का टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। अंशु को महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के रेपेचेज राउंड मुकाबले में रूस की पहलवान वैलेरिया कोबलोवा से हार का सामना करना पड़ा। वैलेरिया ने अंशु को 5-1 से पटखनी दी। अंशु के अलावा विनेश फोगाट भी अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार चूकी हैं।

10: 01 AM: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को टोक्यो ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। विनेश को बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया ने महिला 53 किग्रा वर्ग में 9-3 से मात दी। विनेश के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। बेलारूस की पहलवान वानेसा अगर फाइनल में पहुंचती हैं तो विनेश को रेपेचेज में खेलने का मौका मिलेगा।

09:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। देश भर में ढोल नगाड़ों के साथ लोग भारतीय टीम की जीत की खुशियां मना रहे हैं। मणिपुर में भी ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद इंफाल के लोगों ने खुशियां मनाईं।

09:35 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर हर कोई टीम को और खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं।

08:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। वहीं, गोलकीपर श्रीजेश ने कई मौकों पर गोल बचाया।

08:50 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीत लिया है।

08:47 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

08:34 AM: जर्मन टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी की है। टीम के लिए विंडफेडर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके जर्मनी का चौथा गोल दाग दिया है। हालांकि भारतीय टीम अब भी 5-4 से आगे चल रही है।

08:28 AM: भारतीय हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चौथे और अंतिम क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। मैच में अब 10 मिनट का समय शेष है। भारतीय टीम अभी जर्मनी के खिलाफ 5-3 से आगे चल रही है और वह 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतने की करीब है।

08:22 AM भारत ने जर्मनी के खिलाफ खेले जा रहे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 5-3 की अपनी शानदार बढ़त को कायम रखा है। भारतीय टीम के लिए अब तक सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे हैं।

08:15 AM भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 53 किग्रा भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। विनेश ने स्वीडन की मैगडेलेना मैटसन को 7-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

08:10 AM भारत ने जर्मनी के खिलाफ खेले जा रहे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखते हुए 5-3 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के लिए पांचवां गोल सिमरनजीत सिंह ने 34वें मिनट में किया।

08:02 AM भारत ने जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखते हुए 4-3 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के लिए चौथा गोल रूपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में किया।

07:55 AM भारत ने दो गोलों से पीछे होने के बाद तीन मिनट में दो गोल दागकर जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हाफ टाइम तक 3-3 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया है।

07:50 AM: भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए अपना सबकुछ झोंक रही है। भारत ने तीन मिनट के अंदर दो गोल दागकर 3-3 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में तीन गोल दागे। टीम के लिए सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया है।

07:45 AM: जर्मनी ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर भारतीय टीम पर 3-1 की बढ़त बना ली है। दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में जर्मनी के निकोलस वेलन ने गोला दागा।

07:33 AM: भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जोरदार वापसी की है। सिमरनजीत ने 17वें मिनट में गोल करके भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी है।

07:20 AM: जर्मनी हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की है। जर्मन टीम ने दूसरे मिनट में ही अपना खाता खोल लिया है। जर्मनी के लिए यह गोल उरुज ने फील्ड गोल के रूप में किया। पहले क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत एक गोल से पीछे चल रहा है।

07:07 AM: जर्मनी हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की है। टीम ने दूसरे मिनट में ही अपना खाता खोल लिया है। जर्मनी के लिए यह गोल उरुज ने फील्ड गोल के रूप में किया।

07:05 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू हो गया है। भारतीय टीम उसी 16 सदस्यीय टीम के साथ उतरी है, जिस टीम के साथ वह बेल्जियम के खिलाफ खेली थी।

06:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ शुरू होने जा रहे ब्रॉन्ज मेडल मैच में उसी 16 सदस्यीय टीम के साथ उतर रही है, जिस टीम के साथ वह बेल्जियम के खिलाफ खेली थी।

05:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब से कुछ ही देर में टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी। भारतीय टीम के पास 41 साल बाद पदकों का सूखा खत्म करने का मौका है।

05: 30 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अब से कुछ देर बाद जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगा। यह मैच सुबह सात बजे से शुरू होगा। हॉकी के अलावा महिला पहलवान अंशु मलिक भी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेगी।

टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। (भारतीय समयानुसार)

हॉकी: भारत बनाम जर्मनी पुरुष कांस्य पदक मैच– सुबह सात बजे।

एथलेटिक्स: केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार – पुरुष 20 किमी पैदल चाल– दोपहर बाद एक बजे।

कुश्ती: विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में– सुबह आठ बजे।

अंशु मलिक बनाम वालेरिया कोबलोवा (रूस ओलंपिक समिति) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के रेपाशॉज राउंड में, सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद।

रवि दहिया और जावुर युगुऐव (रूस ओलंपिक समिति) पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में– दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।

दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच में, दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।