Tokyo Olympics Day 10 : महिला हॉकी में भारत ने हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त – दुती चंद ने किया निराश

361

टोक्यो ओलंपिक खेलों के नौवें यानि के रविवार का दिन जहां पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा तो वहीं, 10वें दिन सोमवार को भी भारत की झोली में और पदक आ सकते हैं। महिला चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगी और जिसमें वह भारत को पदक दिला सकती है। कमलप्रीत ने महिला डिस्कस थ्रो के क्वालीफिकेशन में 64 मीटर का थ्रो फेंक कर दुनिया को चौंका दिया है, इसलिए उनसे पदक की ज्यादा उम्मीदें बढ गई है। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत एक्शन में होंगे जबकि महिला स्प्रिंटर दुती चंद 200 मीटर हीट चार में सातवें स्थान पर रही और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। हॉकी में भारत की महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी है। शूटिंग में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालीफिकेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

LIVE UPDATES:

09: 10 AM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टोक्यो ओलंंपिक में महिला हॉकी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी है। भारत ने हाफ टाइम तक 1-0 की बढत बना रखी है। भारतीय टीम के लिए यह गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में किया।

09:05 AM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टोक्यो ओलंंपिक में महिला हॉकी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी है। भारत ने दूसरा क्वार्टर में भारत ने अपना खाता खोल लिया है। 25वें मिनट में मोनिका मलिक को ग्रीन का कार्ड दिखाया गया।

08:56 AM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टोक्यो ओलंंपिक में जारी महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में दूसरा क्वार्टर में भारत ने अपना खाता खोल लिया है। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने गोल किया।

08:46 AM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टोक्यो ओलंंपिक में जारी महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। इस क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने का मौका गंवाया।

08:40 AM: शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने नीलिंग में कुल 397 का स्कोर किया है।

08:32 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है।

08:15 AM: शूटिंग में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का मुकाबला शुरू हो गया है। पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालीफिकेशन में दोनों निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।

08:10 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

07:55 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम अब से कुछ ही देर में टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

07:45 AM: महिला स्प्रिंटर दुती चंद 200 मीटर हीट चार में सातवें स्थान पर रही और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। दुती ने हीट में 23.85 सेकेंड का समय निकाला। हीट में दौड़ते हुए दुती ने सीजन का अपना बेस्ट समय निकाला। हालांकि इसके बावजूद वह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।

07:35 AM: महिला स्प्रिंटर दुती चंद 200 मीटर हीट चार में सातवें स्थान पर रही और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। दुती ने हीट में 23.85 सेकेंड का समय निकाला। उनका पर्सनल बेस्ट 23.00 सेकेंड का है।

07:26 AM: भारतीय महिला स्प्रिंटर दुती चंद का 200 मीटर हीट चार का दौड़ शुरू हो गया है।

07:10 AM: भारतीय महिला स्प्रिंटर दुती चंद अब से कुछ देर में 200 मीटर हीट चार में एक्शन में दिखाई देंगी। दुती के बाद भारत की महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।

06: 10 AM : भारतीय महिला स्प्रिंटर दुती चंद कुछ देर बाद 200 मीटर राउंड 1 हीट 1 में एक्शन में दिखाई देंगी। उनका मुकाबला सात बजकर 24 मिनट पर शुरू होगा। दुती के बाद भारत की महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।

05: 30 AM : भारतीय महिला स्प्रिंटर दुती चंद कुछ देर बाद 200 मीटर राउंड 1 हीट 1 में एक्शन में दिखाई देंगी। उनका मुकाबला सात बजकर 24 मिनट पर शुरू होगा।