Tokyo Olympics 2021: रैंकिंग राउंड में तीरंदाज दीपिका कुमारी के साथ पुरूष और मिश्रित युगल टीम भी नौंवे स्थान पर

241

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है।

युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा। उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। दीपिका का सामना अब दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही।

भारत की युवा पहलवान तनु और प्रिया विश्व चैम्पियन बन गए जिन्होंने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। तनु ने कल देर रात हुए मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया। उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी।

प्रिया ने 73 किलोवर्ग में बेलारूस की सेनिया पाटापोविच को 5 -0 से हराकर खिताब जीता। अमन गुलिया (48 किलो) और सागर जगलान (80 किलो) ने पुरूष वर्ग में खिताब जीते। भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट में टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की।

वर्षा ने 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत 147 अंक लेकर अमेरिका (143) और रूस (140) से आगे रहा।

भारत की कोमल शनिवार को विश्व खिताब की दौड़ में होगी जिसने बेलारूस की स्वियातलाना कातेंका को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर 46 किलो के फाइनल में प्रवेश किया। उनका सामना अजरबैजान की रूजाना मामादोवा से होगा।