जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट, जानिए आज कितनी हुई आपके शहर में कीमतें

179

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। मंगलवार को डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी थी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.93 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.34 रुपये व डीजल की कीमत 88.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।  

शहर          डीजल        पेट्रोल
दिल्ली        81.32       90.93
कोलकाता   84.20       91.12
मुंबई          88.44       97.34
चेन्नई        86.31       92.90

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।