आज मथुरा में प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी, नए कृषि कानूनों के विरोध में भरेंगी हुंकार

261
Priyanka Gandhi

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरेंगी। वह सुबह 11 बजे मंडी चौराहा से आगे सौंख रोड पेट्रोल पंप के सामने पालीखेड़ा मैदान पहुंचेंगी। यहां किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। वह सुबह 11 बजे पालीखेड़ा मैदान पर पहुंचेंगी। 

यूपी कांग्रेस और केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम जो पहले से ही जनपद में आ चुकी है, उसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल हैं जबकि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जैन, विवेक बंसल, पंकज मलिक और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आएंगे।