Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज – दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा शुरू

225
SOLAR ECLIPS

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लग रहा है। बता दें यह कार्तिक अमावस्या की तिथि में लग रहा है। आज सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा या अन्नकूट नहीं होगा, यह कल मनाया जाएगा। सूर्य ग्रहण के कारण धार्मिक और शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगा। सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तीन मिनट तक चलेगा। वहीं ग्रहण का सूतक का काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो गया।


सूर्य ग्रहण भारत में कई शहरों में नजर आएगा। जैसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा। वहीं मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में सूर्य ग्रहण नहीं नजर आएगा।