निकाह के बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची पाकिस्तान के पूर्व पीएम की पोती..

172

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो ने अपनी शादी के बाद हिंदू मंदिर के दर्शन कर नई मिसाल कायम की. फातिमा के इस कदम से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

दरअसल फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी और मुर्तजा भुट्टो की बेटी हैं. फातिमा पेशे से लेखक और कॉलमनिस्ट हैं. शादी के बाद 30 अप्रैल को फातिमा अपने पति के साथ कराची स्थित ऐतिहासिक महादेव मंदिर दर्शन करने गई.