रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने दिया इस्तीफा, पुतिन को कड़ा संदेश देकर उठाया कदम 

    484
    russian news channel staff resign
    russian news channel staff resign

    यूक्रेन के खिलाफ छिड़े युद्ध की आलोचना अब रूस में भी होने लगी है। पिछले दिनों रूस में ही पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब रूसी टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने इस जंग का विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि, यह इस्तीफा ऑन-एयर शो में दिया गया। एंकर ने लाइव शो में ‘नो टॅ वॉर’ कहने के बाद इस्तीफा दे दिया और पूरा स्टाफ न्यूज रूम से बाहर चला गया। यह घटना तब सामने आई जब रूसी अधिकारियों ने रसियन टीवी चैनल ‘टीवी रेन’ पर युद्ध की कवरेज दिखाने की रोक लगा दी।

    आखिरी प्रसारण में कहा..नोट टू वॉर
    चैनल के संस्थापकों में से एक नतालिया सिंधेवा ने अपने अंतिम प्रसारण के दौरान लाइव शो में नो टू वॉर कहा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने स्टूडियो से वॉक आउट करते हुए इस्तीफा दे दिया। चैनल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, उसने शो को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।

    इस्तीफ के बाद चलाया गया बैले डांस का वीडियो
    रसियन टीवी चैनल में सामूहिक इस्तीफे के बाद स्वान लेक बैले डांस का वीडियो चलाया। इस वीडियो को 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस के सरकारी टीवी चैलनों पर दिखाया गया था।

    15 साल की सजा का प्रावधान
    इसके अलावा शुक्रवार को रूस में एक नया कानून पारित किया गया। इस कानून के मुताबिक, सेना के खिलाफ गलत खबर प्रकाशित करने या प्रसारित करने पर 15 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया। शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए।