Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुरू की नई पहल, छात्रों को देंगी स्कॉलरशिप

588

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले साल अचानक हुए उनके निधन ने सभी को चौंका दिया था। वहीं दिवंगत अभिनेता के फैंस और परिवार वाले अब भी उन्हें सोशल माीडिया पर याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी को जन्मदिन होता है। जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए घोषित की है जो अमेरिका के बर्कले में ऐस्ट्रोफिजिक्स (खगोल भौतिकी) की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर दी है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया है कि वह ऐस्ट्रोफिजिक्स के छात्रों के लिए 35, 000 अमेरिकी डॉलर यानी 25.5 लाख रुपये की एक स्कॉलरशिप शुरू कर रही हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई सुशांत सिंह राजपूत की सोशल मीडिया पोस्ट की तस्वीर को साझा किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भाई के 35वें जन्मदिन पर, उनके एक सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम उठाया गया है। अमेरिका के बर्कले में 35,000 डॉलर का सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड स्थापित किया गया है। जो कोई भी अमेरिका बर्कले में एस्ट्रोफिजिक्स को आगे बढ़ाने में रुचि रखता है, वह इस फंड के लिए आवेदन कर सकता है। दिवंगत के लिए आभारी जिन्होंने इसे संभव बनाया। हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई, मुझे आशा है कि आप हमेशा जहां भी रहें खुश रहें! मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।’

सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के बहुत से फैंस उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही श्वेता सिंह कीर्ति की इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता बनने से पहले इंजनीयरिंग के बहुत अच्छे छात्र थे। उन्होंने भौतिक विज्ञान पर काफी रुचि थी।

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। उनकी मौत कैसे हुई इसकी जांच अभी तक जारी है। दिवंगत अभिनेता की मौते के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती से सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने लंबी पूछताछ भी की है। इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। करीब 1 महीने बाद अभिनेत्री को गर्ल से जमानत मिली थी।