सावधान इंडिया एक्टर सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। एक्टर के इस फैसले से फैंस को काफी हैरानी हो रही है। वो ये ख़बर सामने आने के बाद काफी शॉक्ड हैं। चलिए अब बताते हैं कि आखिर सुशांत ने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा क्या है।
सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें लिखा है, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्रेक ले रहा हूं। रिबूट करने की आवश्यकता है।’ अब उनका ट्विटर हैंडल ‘यह अकांउट एक्सिस्ट नहीं करता है’ ऐसा दिखा रहा है। सुशांत के इस ट्वीट पर कई सारे लोगों ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि वो उन्हें बेहद मिस करेंगे। इसी के साथ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जल्द लौट आने की बात भी कही।
आमिर खान ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
सुशांत से पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा है। बीते दिनों इस बात की घोषणा करते हुए आमिर ने पहले लोगों को अपने जन्मदिन की बधाई के लिए आभार प्रकट किया। फिर ये जानकारी दी कि ये सोशल मीडिया पर उनका आंखिरी पोस्ट है। अपनी आगामी फिल्म पर फोकस करने के लिए वो सोशल मीडिया को गुडबाय कह रहे हैं।
सुशांत सिंह डेब्यू और अपकमिंग प्रोजेक्ट
सुशांत सिंह ने साल 1998 में फिल्म सत्या से डेब्यू किया था। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुशांत को अच्छी खासी पहचान मिली थी। सुशांत सिंह ने साल 2002 में आई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में महान क्रांतिकारी सुखदेव का रोल निभाया था। इन दिनों सुशांत अपनी नई वेबसीरीज जीत की जिद को लेकर चर्चा में हैं। इस वेबसीरीज में उन्होंने कर्नल रंजीत चौधरी का रोल किया है।