सालभर बाद लंदन से भारत लौटीं सोनम कपूर , एयरपोर्ट पर पिता अनिल कपूर को देख रो पड़ीं एक्ट्रेस

403

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) शादी के बाद से लंदन में ही रह रही थीं। आनंद आहूजा के साथ वो लंदन में रहती हैं। वहीं इसी बीच अब सोनम कपूर काफी लंबे वक्त बाद भारत लौटी हैं। सोनम लगभग एक साल के बाद लंदन से मुंबई (Sonam Kapoor back To Mumbai From London) आई है। वहीं एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर(Anil Kapoor) को वहां देख इमोशनल हो गई। पापा अनिल कपूर को देखते ही वो रोड़ पड़ीं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं। सोनम खुद भी काफी समय से मुंबई आना चाहती थी। ऐसे में मंगलवार रात वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। सोनम को एयरपोर्ट से लेने उनके पिता अनिल कपूर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सोनम उन्हें देखते ही गले लगाने के लिए आगे बढ़ीं और इमोशनल हो गईं। इतने दिन बाद घर लौटकर सोनम बहुत इमोशनल हो गईं। बेटी को ऐसे भावुक देखकर अनिल कपूर ने उन्हें गले लगाया और चुप कराया और जिसके बाद दोनों घर रवाना हुए। सोनम कपूर और उनके पापा अनिल कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम बड़े ही प्यार से अपने पापा को गले लगाती नजर आ रही हैं।

सामने आये तस्वीरों और वीडियो में सोनम कपूर लूज फिट पेप्लम स्टाइल टॉप और स्कर्ट पहने नजर आई। सोनम का ये लुक काफी ट्रेंडी था। लेकिन उनको देखकर कुछ लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगाए हैं। एक यूजर ने सोनम के वीडियो पर कॉमेन्ट करते हुए लिखा, सोनम प्रेगनेंट हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, सोनम प्रेगनेंट दिख रही हैं।’

हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि लंदन में वो अपने घर का सारा काम खुद करती हैं, खाना बनाने से लेकर सफाई तक सब कुछ वो खुद ही करती हैं। सोनम का घर लंदन के पॉश इलाके नॉटिंग हिल में है। सोनम का कहना था कि वह लंदन में अपना खाना खुद बनाती है। सिर्फ यही नहीं वो अपने घर की साफ – सफाई से लेकर किराने का सामान खरीदने का काम भी खुद ही करती है। सोनम ने कहा था कि परिवार से दूर लंदन में सोनम अपने परिवार को और इंडिया को काफी मिस करती हैं।

मालूम हो कि सोनम जनवरी में ही इंडिया आने का प्लान बना रही थीं। सालभर से सोनम कपूर लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ रह रही थीं। हालांकि कोरोना की वजह से वह नहीं आ सकीं थी। सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताती थीं कि वह कितना ज्यादा इंडिया, अपने माता- पिता और भाई- बहन को मिस कर रही हैं।

बहरहाल अब वो वापस इंडिया आ गई हैं .सोनम के अपकमिंग फिल्म कि बात करें तो वो फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। ये 2011 में आई साउथ कोरियन फिल्म की रीमेक है।